Advertisement

शुक्रवार को बीसीसीएल कतरास (BCCL Katras) रामकनाली ओपी क्षेत्र में बुट्टू बाबू बांग्ला के समीप भू- धसान से करीब आधे दर्जन घर जमींनदोज हो गए और एक दर्जन मवेशी गोफ के अंदर समा गए। भू- धसान की घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध कोयला खनन के कारण लगातार जमीन धंस रही है और लोग मौत के साए में जीने को मजबूर हैं।

Advertisement

इस घटना पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री एके झा ने बीसीसीएल और सीआइएसएफ की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि “बीसीसीएल की लोकल यूनिट और सीआईएसएफ की अकर्मण्यता ने पूरे इलाके को खतरे में डाल दिया है। अगर समय रहते अवैध खनन पर रोक लगाई जाती, तो यह हादसा टल सकता था।” बहरहाल मौके पर बचाव एवं राहत कार्य चल रहा है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement