Tuesday, October 13, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल iGOT बेस्ट 20 परफॉर्मर्स में कोरबा एरिया के सुब्रत कुमार भी, कोयला...

iGOT बेस्ट 20 परफॉर्मर्स में कोरबा एरिया के सुब्रत कुमार भी, कोयला मंत्री ने किया पुरस्कृत

एसईसीएल कोरबा एरिया के महाप्रबंधक दीपक पंड्या ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए सुब्रत कुमार दास को सम्मानित किया।

Advertisement

कोरबा, 10 जनवरी। नई दिल्ली में आयोजित कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) के चिंतन शिविर कार्यक्रम के दौरान iGOT बेस्ट 20 परफॉर्मर्स को में कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अपने हाथों से सम्मानित किया। इसके पूर्व उन्होंने शास्त्री भवन में इन सभी परफॉर्मर्स से संवाद भी किया था।

इसे भी पढ़ें : iGOT Karmayogi प्लेटफार्म पर SECL की धूम

इन 20 परफॉर्मर्स में एसईसीएल (SECL) के सुब्रत कुमार दास भी सम्मिलित थे। उन्हें कोयला मंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया। श्री दास एसईसीएल कोरबा एरिया के मानिकपुर खुली खदान में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत हैं। सुब्रत कुमार दास ने पिछले साल ई लर्निंग के 207 पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक तरीके से 271 घंटे में पूरा किया है।

विदित हो कि एसईसीएल में लर्निंग कल्चर को विकसित वी पोषित करने के उद्देश्य से मिशन नचिकेता शुरू किया गया है जिससे कर्मियों में पढ़ने और सीखने की प्रवृति का उन्नयन हो रहा है, ऐसे में सुब्रत कुमार दास अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : लक्ष्मा रेड्डी अंकल… Absent हैं सर!, कोल पेंशन फंड की मजबूती संबंधी बैठक का मामला

एसईसीएल कोरबा एरिया के महाप्रबंधक दीपक पंड्या ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए सुब्रत कुमार दास को सम्मानित किया।

 

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान