Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में GGV Ideatho...

SECL सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में GGV Ideatho 2024 का शुभारंभ

अपने उद्बोधन में सीएमडी डॉ मिश्रा ने कहा कि हमारे देश में टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन के क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है

Advertisement

बिलासपुर, 18 मार्च। सोमवार को SECL सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर में दो-दिवसीय जीजीवी आईडियाथॉन (GGV Ideathon) 2024 का शुभारंभ किया गया।

टेक्नोलॉजी इनेबलिंग सेंटर (Technology Enabling Centre), गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा 18-19 मार्च के बीच इस आइडियाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।

अपने उद्बोधन में सीएमडी डॉ मिश्रा ने कहा कि हमारे देश में टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन के क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और इस तरह के आयोजन इन प्रतिभाओं को आगे लाने में एवं उनके नवाचारों को एक प्लेटफॉर्म प्रदान करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफ. आलोक कुमार चक्रवाल, कुलपति, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री एसएस बाजपेयी, महानिदेशक, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भी उपस्थित रहे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट