Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल भारतीय सेना और कोल इंडिया देश की सबसे भरोसेमंद संस्था, जिन्हें सिर्फ...

भारतीय सेना और कोल इंडिया देश की सबसे भरोसेमंद संस्था, जिन्हें सिर्फ जीत पसन्द है : जनरल मलिक

सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि, “सीसीएल हमेशा से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्थान और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है

Advertisement

Coal India Limited (CIL) की गौरवपूर्ण 50 वर्ष की यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित स्वर्ण जयंती व्याख्यान श्रृंखला (Golden Jubilee Lecture Series) के अंतर्गत आज रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय के गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर के संगम सभागार में एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया।

इस गरिमामयी अवसर पर भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष एवं कारगिल युद्ध के नायक, जनरल वेद प्रकाश मलिक (PVSM, AVSM) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में जनरल वी.पी. मलिक ने कोल इंडिया और सीसीएल को उनकी स्वर्णिम यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “कोल इंडिया और सीसीएल जैसी संस्थाओं में भारतीय सेना जैसी ही विशेषताएँ हैं– नेतृत्व, अनुशासन, समर्पण और सेवा। ये देश की सबसे भरोसेमंद और विश्वसनीय संस्थाएं हैं, क्योंकि हमें सिर्फ जीत पसंद है।”

उन्होंने ऑपरेशन विजय के यादों को साझा करते हुए सेना के अदम्य साहस, शौर्य और जज्बे को विस्तार से बताया। ऑपरेशन विजय से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक की सैन्य यात्रा को साझा करते हुए कहा कि “नाम, नमक और निशान” सिर्फ सेना के लिए नहीं, बल्कि प्रत्येक संस्था के लिए मार्गदर्शक मूल्य होने चाहिए।

Advertisement

सीसीएल सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि, “सीसीएल हमेशा से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्थान और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

ज्ञात हो कि कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष श्री पी. एम. प्रसाद के कुशल नेतृत्व में स्वर्णिम जयंती व्याख्यान माला का आयोजन किया जा रहा है, जो कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है और कोल इंडिया लगातार उन्नति की ओर अग्रसर है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट