नई दिल्ली, 08 जुलाई। भारतीय सेना अग्निपथ योजना के अंतर्गत सैनिकों की भर्ती रैलियां अगले महीने से शुरू करेगी। सेना द्वारा जारी ज़ोन-वार कार्यक्रम के अनुसार भर्ती रैलियां 12 अगस्‍त से शुरू होंगी और दिसम्‍बर तक चलेंगी।

इसमें देश के सभी जिलों को शामिल किया जायेगा। सैन्‍य पुलिस कोर में केवल महिला अग्निवीरों की भर्ती की जायेगी। सैन्‍य पुलिस कोर में चरणबद्ध रूप से एक हजार 7 सौ महिलाओं की नियुक्‍ति किए जाने की योजना है।

सरकार ने पिछले महीने अग्निपथ योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि इस वर्ष 46 हजार सैनिकों की भर्ती की जाएगी।

इनमें चालीस हजार रिक्तियां सेना के लिए और तीन-तीन हजार भारतीय वायु सेना और नौसेना के लिए होंगी। अगले कुछ वर्षों में अग्निवीरों की रिक्तियां बढ़ा दी जाएंगी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing