भारत की आर्थिक वृद्धि दर 8.9 प्रतिशत रहने का अनुमान-निर्मला सीतारामन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर आठ दशमलव नौ प्रतिशत रहने का अनुमान है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर आठ दशमलव नौ प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह दर विश्व की सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि यह देश की समायोजन क्षमता और मजबूत आर्थिक बहाली को दर्शाता है।

वित्त मंत्री ने वॉशिंगटन में विश्व बैंक की विकास समिति की बैठक में कहा कि भारत ने दुनिया के सभी देशों को स्वेच्छा से कोविन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया और वह आगे भी जनहित के लिए अन्य मंचों से सहयोग उपलब्ध कराने को तत्पर है। उन्होंने श्रीलंका की स्थिति का भी उल्लेख किया और संकट ग्रस्त देशों के लिए निर्णायक राहत उपायों की आशा व्यक्त की।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing