दिल्ली के तीन नगर निगमों का एकीकरण आज से लागू

दिल्ली में तीनों नगर निगमों को आज विलय हो रहा है। गृह मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली नगर निगम संशोधन कानून 2022 आज से लागू हो गया है।

दिल्ली में तीनों नगर निगमों को आज विलय हो रहा है। गृह मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली नगर निगम संशोधन कानून 2022 आज से लागू हो गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी ज्ञानेश भारती को दिल्ली नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। मंत्रालय ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के ही एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी अश्वनी कुमार को दिल्ली नगर निगम का विशेष अधिकारी नियुक्त किया है।

दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक इसी वर्ष संसद के बजट सत्र में पारित हुआ था। इसका उद्देश्य अधिक पारदर्शिता, सुशासन और दिल्ली की जनता के लिए बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इस विधेयक के कानून बनने के साथ ही दिल्ली में वार्डों का संख्या 272 से घटकर 250 हो गई है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing