Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रेड्डी एवं महासचिव संजय की बेनामी संपत्ति...

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रेड्डी एवं महासचिव संजय की बेनामी संपत्ति की होगी जांच

कोरबा के शशांक दुबे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी संजीवा रेड्डी एवं महासचिव संजय कुमार सिंह के खिलाफ जन शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की गई थी।

Advertisement

रायपुर, 01 अप्रेल। इंटक (INTUC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी संजीवा रेड्डी एवं महासचिव संजय कुमार सिंह पर फर्जी सदस्यता देने तथा सदस्यता शुल्क की हेराफेरी के आरोप लगे हैं। बेनामी संपत्ति की जांच की भी शिकायत की गई है।

मामले में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री सचिवालय के अवर सचिव सचिव ने श्रम विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने कहा है। मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश पर राज्य शासन के श्रम विभाग ने 24 अप्रेल, 2023 श्रमायुक्त, रायपुर को जांच के लिए पत्र लिखा है।

कोरबा के शशांक दुबे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी संजीवा रेड्डी एवं महासचिव संजय कुमार सिंह के खिलाफ जन शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की गई थी।

यहां बताना होगा कि राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ इंटक के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के खिलाफ नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की एक एफआईआर भी दर्ज है।

Advertisement

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: