Advertisement

इंटक (INTUC) से सम्बद्ध राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन (INMF) के प्रतिनिधि स्वंय के खर्चे पर सीआईएल के जेबीसीसीआई- XI की मानकीकरण समिति में सम्मिलित होने पहुंचे हैं।

मानकीकरण समिति में नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन की ओर से कुमार जयमंगल (अनूप सिंह), एसक्यू जमा, बी जनक प्रसाद की उपस्थिति हुई है।

इंटक नेताओें ने कहा हम कोर्ट के आर्डर से मानकीकरण समिति (standardization committee) में बैठे हैं। किसी के सिफारिश से नहीं। इसीलिए तीनों प्रतिनिधि सीआईएल द्वारा दी गई सुविधा को नकारते हुए ख़ुद अपने खर्चे पर बैठक में पहुचे हैं।

नेताओं ने कहा कि हमारी जवाबदेही मज़दूरों के प्रति है, इसलिए हम उनके हक़ और फायदे पर ही मानेंगे ना की मैनेजमेंट के आकड़ों पर।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement