Thursday, September 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल JBCCI- XII की राह में फिर पेच! 24 सितंबर की बैठक पर...

JBCCI- XII की राह में फिर पेच! 24 सितंबर की बैठक पर टिकी नजर, पे अपग्रेडेशन पर DPE सख्त

रिपोर्ट के अनुसार कोल इंडिया ने 9 फरवरी, 2026 को अपने अधिकारियों के वेतनमान में किए गए अपग्रेडेशन से संबंधित जानकारी साझा की थी।

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch : कोल इंडिया में 12वें संयुक्त द्विपक्षीय समिति (JBCCI- XII) के गठन की प्रक्रिया एक बार फिर महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गई है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार 24 सितंबर, 2026 को होने वाली बैठक के फैसले से JBCCI- XII के गठन की अगली राह तय हो सकती है। बैठक में देश के सभी केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के सीएमडी शामिल होंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, लोक उद्यम विभाग (DPE) ने कोल इंडिया के अधिकारियों के वेतनमान में किए गए बदलावों, खासकर पे अपग्रेडेशन, पर आपत्ति जताई है। इसी बीच कोल इंडिया ने JBCCI- XII के गठन की अनुमति के लिए कोयला मंत्रालय को भेजा जाने वाला पत्र फिलहाल नहीं भेजा है। बैठक के फैसले के बाद इस पर निर्णय होने की बात सामने आई है।

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया : एपेक्स जेसीसी में होगा बोनस- 2026 तय?, इंटक पहुंचा हाईकोर्ट!

E1 से E7 तक वेतनमान में बदलाव पर DPE की आपत्ति

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार DPE ने E1 से E7 तक के वेतनमान में ऊपर की ओर किए गए बदलाव पर सवाल उठाया है। विशेष रूप से E6 और E7 को 1.20 लाख से 2.80 लाख रुपये के वेतनमान में रखे जाने को निर्धारित ग्रेड संरचना से अलग बदलाव बताया गया है।

DPE ने 2017 में स्वीकृत ग्रेड संरचना में बदलाव को महत्वपूर्ण माना है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि DPE ने कोयला मंत्रालय से इस मामले में अनुपालन रिपोर्ट मांगी है।

कोल इंडिया के पे अपग्रेडेशन पर अब नजर

रिपोर्ट के अनुसार कोल इंडिया ने 9 फरवरी, 2026 को अपने अधिकारियों के वेतनमान में किए गए अपग्रेडेशन से संबंधित जानकारी साझा की थी। इसके बाद कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया की ओर से संशोधित वेतनमान से जुड़े आदेश जारी किए गए। DPE ने इन संशोधित वेतनमानों को 2017 में निर्धारित ढांचे से अलग पाया है।

पे अपग्रेडेशन का असर JBCCI- XII पर भी पड़ने की आशंका

रिपोर्ट में जानकारों के हवाले से कहा गया है कि यदि कोल अधिकारियों के पे अपग्रेडेशन पर रोक लगती है या मौजूदा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होता है, तो इसका असर केवल अधिकारियों के वेतनमान तक सीमित नहीं रह सकता। इसका प्रभाव JBCCI- XII के गठन की प्रक्रिया पर भी पड़ने की आशंका जताई गई है।

इसे भी पढ़ें: कोरबा में बदला पावर प्लांट का मालिकाना हक, JSW Energy ने संभाली कमान

ऐसे में 24 सितंबर की बैठक अब केवल अधिकारियों के पे अपग्रेडेशन के लिहाज से ही नहीं, बल्कि कोल इंडिया में JBCCI- XII गठन की अगली राह के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यहां बताना होगा कि JBCCI- XI की अवधि 30 जून, 2026 को समाप्त हो चुकी है और कोयला कर्मचारियों के नए वेतन समझौते की प्रक्रिया के लिए JBCCI- XII का गठन महत्वपूर्ण है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट