Thursday, September 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन JBCCI- XII पर घमासान! INTUC ने 2 सितंबर की Apex JCC बैठक...

JBCCI- XII पर घमासान! INTUC ने 2 सितंबर की Apex JCC बैठक में मांगी एंट्री

चार केंद्रीय यूनियनों के संयुक्त नोटिस का हवाला; INMF (INTUC) ने कहा- बैठक में शामिल होने पर कोई तकनीकी, कानूनी या प्रशासनिक रोक नहीं

Advertisement

नागपुर। IndustrialPunch: Coal India में JBCCI- XII के गठन और NCWA के पूर्व वेतन समझौतों के क्रियान्वयन को लेकर ट्रेड यूनियनों के बीच गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब इंडियन नेशनल माइनवर्कर्स फेडरेशन (INTUC) ने 2 सितंबर, 2026 की Apex JCC बैठक में अपने प्रतिनिधियों को शामिल किए जाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: CIL : 2 सितंबर को Apex JCC की बैठक, लेबर कोड है मुख्य एजेण्डा, लेकिन जेबीसीसीआई- XII पर रहेगा फोकस

INTUC के महासचिव एसक्यू जामा ने 27, अगस्त 2026 को Coal India के Chairman और Director (HR) को पत्र भेजकर बैठक में संगठन के प्रतिनिधियों को शामिल करने का आग्रह किया है। पत्र में बैठक का निर्धारित एजेंडा “Coal India में Labour Codes के Implementation की प्रगति और Roadmap” बताया गया है।

JBCCI- XII के गठन की मांग का दिया हवाला

Advertisement

INTUC ने अपने पत्र में कहा है कि 2 सितंबर की बैठक का नोटिस चार केंद्रीय ट्रेड यूनियनों—HMS, AITUC, CITU और INMF (INTUC) की ओर से 29, जुलाई 2026 को दिए गए संयुक्त नोटिस के बाद सामने आया है। इस संयुक्त नोटिस में JBCCI- XII के गठन और पूर्व NCWA के क्रियान्वयन की मांग की गई थी।

INTUC का कहना है कि वह इस संयुक्त मांग का एक प्रमुख हस्ताक्षरकर्ता है, इसलिए उसे 2 सितंबर की प्रस्तावित बैठक में शामिल किया जाना चाहिए।

“भागीदारी पर कोई तकनीकी या कानूनी रोक नहीं”

पत्र में INTUC ने स्पष्ट रूप से दावा किया है कि तकनीकी, कानूनी और प्रशासनिक रूप से उसके प्रतिनिधियों को Coal India की बैठकों में शामिल करने पर कोई रोक नहीं है।

संगठन ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि उसके प्रतिनिधियों ने पहले Coal India Apex JCC और JBCCI- XI की Standardization Committee जैसी बैठकों में भाग लिया है। INTUC ने इसी आधार पर 2 सितंबर की बैठक में अपने प्रतिनिधियों को शामिल किए जाने की मांग की है।

11 जनवरी, 2017 के MoC का भी किया उल्लेख

INTUC ने अपने पत्र में 11 जनवरी, 2017 के MoC से संबंधित मुद्दे का भी उल्लेख किया है। संगठन का कहना है कि संबंधित MoC को लेकर जिस कानूनी आधार का हवाला दिया जा रहा था, वह अब लागू नहीं माना जा सकता।

पत्र में 16 सितंबर 2016 के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का भी संदर्भ दिया गया है और कहा गया है कि संबंधित मामला निष्प्रभावी हो चुका है।

“INMF को बैठक में शामिल किया जाए”

INTUC ने Coal India प्रबंधन से कहा है कि INMF (INTUC) CIL और SCCL में अपने संबद्ध यूनियनों के सदस्यों के सामूहिक हितों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन ने इस आधार पर 2 सितंबर की बैठक में अपने प्रतिनिधियों को शामिल करने और इस संबंध में लिखित जवाब देने का अनुरोध किया है।

2 सितंबर की बैठक पहले से ही बेहद अहम

Coal India में 2 सितंबर की Apex JCC बैठक को पहले से ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आधिकारिक बैठक सूचना के अनुसार Labour Codes के क्रियान्वयन की प्रगति और आगे के Roadmap पर चर्चा होनी है।

इसे भी पढ़ें: Coal India पर BSE-NSE की बड़ी कार्रवाई! ₹25.32 लाख का जुर्माना, बोर्ड नियुक्तियों पर उठे सवा

वहीं, कोयला क्षेत्र में JBCCI- XII के गठन, NCWA- XII की वार्ता और कर्मचारियों के वेतन एवं सुविधाओं को लेकर ट्रेड यूनियनें लगातार सक्रिय हैं। ऐसे में INTUC का बैठक में शामिल होने का दावा और मांग इस पूरे घटनाक्रम को और महत्वपूर्ण बना देती है।

अब निगाह Coal India प्रबंधन के जवाब पर रहेगी कि क्या INMF (INTUC) को 2 सितंबर की Apex JCC बैठक में शामिल होने की अनुमति मिलती है या नहीं।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट