Advertisement

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) ने अप्रेंटिस के 180 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 1 जून से 11 जून, 2026 तक इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

इस भर्ती के तहत ट्रेड अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को पहले NAPS या NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर जाना होगा।

• कुल पद: 180
• चयन प्रक्रिया: इंटरव्यू आधारित
• योग्यता: ITI / डिप्लोमा / इंजीनियरिंग डिग्री
• इंटरव्यू स्थान: दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़

योग्यता

Advertisement
  • ट्रेड अप्रेंटिसः संबंधित ट्रेड में ITI पास
  • NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरुरी
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिसः संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में 4 वर्षीय डिग्री
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस: संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय डिप्लोमा
  • केवल 2022 के बाद पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं

पद विवरण + स्टाइपेंड

  • ट्रेड अप्रेंटिस: 150 पद
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिसः 16 पद
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस: 14 पद
  • स्टाइपेंडः अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार
  • एज लिमिट: जारी नहीं

चयन प्रक्रिया / इंटरव्यू पता

  • चयन प्रक्रियाः इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • इंटरव्यू पताः बलाडीला आयरन अयस्क माइन्स किरंदुल कॉम्प्लेक्स, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़
  • रजिस्ट्रेशन वेबसाइट : apprenticeshipindia.gov.in, nats.education.gov.in

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement