Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल जेपी द्विवेदी ने किया WCL के निदेशक कार्मिक का पदभार ग्रहण

जेपी द्विवेदी ने किया WCL के निदेशक कार्मिक का पदभार ग्रहण

श्री द्विवेदी कोयला खनन में श्रम-शक्ति के समुचित नियोजन की दिशा में किए सफल कार्यों के लिए जाने जाते है।

JP Dwivedi
JP Dwivedi
Advertisement

वेकोलि के निदेशक तकनीकी (संचालन) जय प्रकाश द्विवेदी ने आज वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया।

श्री द्विवेदी कोयला खनन में श्रम-शक्ति के समुचित नियोजन की दिशा में किए सफल कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उनका कोयला उद्योग में 36 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने आईआईटी-बीएचयू वाराणसी से खनन इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के उपरान्त वर्ष 1986 में एक खनन अभियंता के रूप में कोल इंडिया में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान वेकोलि के सिवाय एसईसीएल, ईसीएल और एनसीएल में अपनी सेवाएं दी है। उनके इस दीर्घ अनुभव का वेकोलि को निश्चित ही लाभ मिलेगा।

निदेशक (कार्मिक) का पदभार ग्रहण करने पर श्री द्विवेदी को वेकोलि के सीएमडी मनोज कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) ए. के. सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर मेहेत्रे एवं वरिष्ठ अधिकारी गण ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट