नई दिल्ली, 12 मई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) का परिणाम लगभग स्पष्ट हो रहा है। 4 बजे की स्थिति में चुनाव आयोग के रूझानों के मुताबिक कांग्रेस 82 सीटों पर जीत दर्ज की है और 54 पर आगे चल रही है। इस तरह कांग्रेस को 136 सीटें मिलती दिख रही हैं। भाजपा ने 44 सीटों पर जीत मिली है और पार्टी 20 पर आगे है। जेडीएस ने 15 सीटें जीती हैं और 5 पर बढ़त है। अन्य ने 4 सीटें जीती हैं।

इधर, बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने कल बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक बुलाई है। रूझानों के अनुसार कांग्रेस सरकार बनाते दिख रही है। पार्टी में अब मुख्यमंत्री को लेकर सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। पार्टी के समक्ष इस समय दो बड़े चेहरे हैं, जो सीएम के दावेदार हैं। इनमें एक पूर्व मुख्यमंत्री वाई सिद्दारमैया और दूसरे कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार।

डीके शिवकुमार कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान पर उतरे थे। उन्हें एक लाख 43 हजार 23 मिले हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी जेडीएस के बी नागाराजू को एक लाख 22 हजार 392 मतों के अंतर से पराजित किया। जेडीएस प्रत्याशी को 2व हजार 631 वोट मिले। शिवकुमार को टक्कर देने भाजपा ने आर आशोका को उतारा था, लेकिन उन्हें 19 हजार 753 वोट ही मिले हैं।

सिद्दारमैया ने वरूणा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। पूर्व सीएम को एक लाख 19 हजार 816 वोट मिले हैं। उनका मुकाबला भाजपा के वी सोमन्ना से हुआ। भाजपा प्रत्याशी को 73 हजार 653 वोट मिल हैं। इस तरह सिद्दारमैया ने भाजपा उम्मीदवार को 46 हजार 163 वोटों के अंतर से पराजित किया।

  • Website Designing