कर्नाटक मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा- RSS का झंडा बनेगा राष्ट्रीय ध्वज

सोमवार को मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि भगवा के प्रति सम्मान न तो कल से शुरु हुआ है और न ही आज, हजारों साल से इसका सम्मान किया जाता रहा है। भगवा झंडा त्याग की निशानी है। आरएसएस का झंडा किसी दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा इसमें इसमें कोई शक नहीं है।

बेंगलुरु, 30 मई। कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित किए जाने वाला बयान दिया है।

सोमवार को मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि भगवा के प्रति सम्मान न तो कल से शुरु हुआ है और न ही आज, हजारों साल से इसका सम्मान किया जाता रहा है। भगवा झंडा त्याग की निशानी है। आरएसएस का झंडा किसी दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा इसमें इसमें कोई शक नहीं है।

केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि बलिदान की भावना को लाने के लिए आरएसएस भगवा ध्वज को सामने रखकर पूजा करता है.। संविधान के अनुसार तिरंगा राष्ट्र ध्वज है और तिरंगे को जो सम्मान देना चाहिए वह हम देते हैं।

यहां बताना होगा दक्षिणपंथी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोग पहले भी भगवा को राष्ट्रीय ध्वज बनाने की मांग करते रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर स्थित मुख्यालय में वर्षों तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नहीं फहराया गया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing