ब्रिटेन में, किंग चार्ल्स III का आज लंदन में राज्याभिषेक किया गया। वेस्टमिंस्टर एब्बे में आयोजित समारोह में दो हजार से अधिक अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में चार्ल्स तृतीय ने शपथ ग्रहण की।

कैंटरबरी के आर्कबिशप ने किंग चार्ल्स के सिर पर सेंट एडवर्ड का ताज रखा। इसके बाद, उनकी पत्नी कैमिला को रानी के रूप में ताज पहनाया गया।

किंग चार्ल्स की ताजपोशी के समय लंदन, एडिनबर्ग और हिल्सबोरो सहित समूचे ब्रिटेन में 13 स्थानों पर तोपों की सलामी दी गई और वेस्टमिंस्टर एब्बे की घंटी दो मिनट तक बजती रही।

मैं यहां सेवा लेने नहीं सेवा करने आया हूं

किंग चार्ल्स ने वेस्टमिंस्टर एबे में कहा कि ’मैं यहां सेवा लेने नहीं सेवा करने आया हूं.’

किंग चार्ल्स III ने शपथ ली। इस दौरान आर्चबिशप ऑफ कैंटबरी ने इंग्लैंड में अलग-अलग धर्मों के लोगों की मौजूदगी पर बात करते हुए कहा कि चर्च ऑफ इंग्लैंड “एक ऐसा माहौल बनाना जारी रखेगा जहां हर धर्म के लोग स्वतंत्रतापूर्वक रह सकें।“

इसके बाद किंग चार्ल्स- III को शपथ दिलाई गई। उन्होंने किंग चार्ल्स III से पूछा कि क्या वह अपने शासनकाल के दौरान कानून और चर्च ऑफ इंग्लैंड को बनाए रखेंगे। इसके बाद किंग ने होली गॉस्पेल पर हाथ रखकर हामी भरी।

किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह में शिरकत करने दुनियाभर की हस्तियां आई हैं। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक देश के पूर्व सात नेताओं के साथ यहां पहुंचे।

समारोह में कौन कौन पहुंचा

किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह में शिरकत करने आईं दुनिया भर की हस्तियां लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में अपनी सीटों पर बैठीं। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक देश के पूर्व सात नेताओं के साथ यहां पहुंचे।

फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिका की फ़र्स्ट लेडी जिल इन भी मौजूद रहीं. हस्तियों में केटी पेरी और लियोनल रिची, हेलेना विल्किंसन वेस्टमिंस्टर एबे के बाहर मौजूद थीं।

  • Website Designing