Tuesday, May 19, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल जानें कब आएगा BCCL एवं CMPDI का IPO, सीआईएल के निदेशक नंदा...

जानें कब आएगा BCCL एवं CMPDI का IPO, सीआईएल के निदेशक नंदा ने दी जानकारी

CIL के बिजनेस डेवलपमेंट डायरेक्टर देबाशीष नंदा ने CII माइनिंग समिट के दौरान बताया कि DRHP फाइलिंग की तैयारी पूरी हो रही है

Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने जानकारी दी कि उसकी दो सहायक कंपनियों बीसीसीएल (BCCL) और सीएमपीडीआई (CMPDI) को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें : जानें क्या है कोल इंडिया का MoU स्कोर एवं रेटिंग, DPE ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड

कंपनी जल्द ही सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करने जा रही है।

CIL के डायरेक्टर (बिजनेस डेवलपमेंट) देबाशीष नंदा ने CII माइनिंग समिट के दौरान बताया कि DRHP फाइलिंग की तैयारी पूरी हो रही है और जल्द ही सेबी के पास दस्तावेज भेजे जाएंगे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया ने फरवरी में 14 नए अस्पताल किए इम्पैनल, संख्या बढ़कर हुई 446

उन्होंने बताया कि आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर की नियुक्ति भी हो चुकी है। कोयला मंत्रालय पहले ही कह चुका है कि BCCL और CMPDI की लिस्टिंग की जाएगी, लेकिन इसकी टाइमिंग बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: