Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोरबा कलेक्टर ने एसईसीएल की मेगा परियोजना गेवरा का किया निरीक्षण

कोरबा कलेक्टर ने एसईसीएल की मेगा परियोजना गेवरा का किया निरीक्षण

उन्होंने प्रबंधन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसईसीएल प्रभावित क्षेत्रों की सड़कों में नियमित पानी का छिड़काव किया जाए।

Advertisement

कोरबा 16 मई। कोरबा कलेक्टर (Korba Collector) अजीत वसंत ने एसईसीएल (SECL) की मेगा परियोजना गेवरा खदान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने खदान में किए जाने वाले कोयला उत्खनन, आधुनिक मशीनों के माध्यम से सतह स्तरीय माइनिंग की प्रक्रिया, डम्फरों और माल गाड़ी के माध्यम से कोयले का परिवहन सहित कोयले का भण्डारण, साइलो और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

कलेक्टर ने गेवरा खदान के व्यू पॉइंट से माइन्स की गतिविधियों को देखने के अलावा एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने प्रबंधन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसईसीएल प्रभावित क्षेत्रों की सड़कों में नियमित पानी का छिड़काव किया जाए। इसके साथ ही प्रभावित ग्रामों में पेयजल की समस्या को दूर करने टैंकरों के माध्यम से जल की आपूर्ति की जाए।

कलेक्टर ने सुबह 08 से 10 बजे के बीच पानी की आपूर्ति टैंकर के माध्यम से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोयला खदानों में हैवी ब्लास्टिंग पर नियंत्रण रखने और अति आवश्यक होने पर सीमित ब्लास्टिंग के निर्देश दिए।

Advertisement

इसके साथ ही कलेक्टर ने परियोजना के विस्तार, पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे उपाय,पौधरोपण, सीएसआर गतिविधियों, भू-अर्जन,राजस्व प्रकरण,पुनर्वास एवं रोजगार प्रकरणों से सम्बंधित समस्याओं एवं समाधान पर चर्चा कर एसईसीएल गेवरा प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, मेगा परियोजना गेवरा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एस के मोहंती, एसडीएम कटघोरा सरोज महिलांगे उपस्थित थे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट