कोरबा, 19 अक्टूबर 2026 : कोरबा जिला का मशहूर लाल मैदान दशहरा उत्सव में 120 फीट ऊंचे
रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। यहां का दशहरा उत्सव क्षेत्रीय विधायक एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। साथ ही जिला प्रशासन और विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक और कार्यपालक निदेशक एचके सिह के मार्गदर्शन में लाल मैदान (दर्री) पर हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (HTPS) कोरबा पश्चिम के अधिकारियों व कर्मचारियों की समिति दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरशोर से कर रहीं हैं।

दशहरा उत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एसके गोठी के अनुसार दशहरा का कार्यक्रम 20 अक्टूबर को शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा। दशहरा के दिन लाल मैदान पर दस सिरों वाला रावण लाल-लाल आंखें दिखाएगा, सिर घूमाएगा और जोर-जोर से अट्टहास करेगा।
रात 8 बजे से आसमानी आतिशबाजी की जाएगी। पूरे मैदान पर रोशनी होगी और आसपास मेले जैसा माहौल दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगा। आतिशबाजी के बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here









