कोरबा, 25 अक्टूबर (Industrial Punch Desk) : कमॅशियल कोल माइनिंग (Commercial Coal Mining) के तहत नीलाम किए गए रजगामार डिपसाइड देवनारा भूमिगत खदान के लिए वेस्टिंग ऑर्डर (Vesting Orders) जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही खदान के प्रारंभ होने का रास्ता साफ हो गया है।
कोयला मंत्रालय द्वारा इसी साल जुलाई में रजगामार डिपसाइड देवनारा (Rajgamar Dipside (Deavnara) की नीलामी की गई थी। टीएमसी मिनरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड ने इसे हासिल किया था। रजगामार डिपसाइड देवनारा कोल ब्लॉक छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित है। रजगामार डिपसाइड देवनारा में 78.464 मिलियन टन कोल रिजर्व है। भूमिगत खदान का क्षेत्रफल 7.126 स्क्वायर किलोमीटर है। यहां 69 प्रतिशत वन क्षेत्र है।
मनमोहन सरकार के दौरान इस खदान को एपीआई इस्पात एंड पॉवरटेक प्राइवेट लिमिटेड तथा सीजी स्पंज मैन्यूफैक्चर्स कंसोर्टियम कोलफील्ड्स लिमिटेड को आबंटित किया गया था। पूर्व कंपनी का नाम कोयला घोटाले में आने के बाद आबंटन निरस्त कर दिया गया था। मोदी सरकार ने कमॅर्शियल माइनिंग के तहत खदान को नीलामी में सम्मिलित किया।
रजगामार डिपसाइड देवनारा के साथ ही रजगामार डिपसाइड साउथ ऑफ फुलकडीह भूमिगत कोयला खदान की भी नीलामी हुई थी। इस खदान को मिवान स्टील्स लिमिटेड ने हासिल किया है। फुलकडीह के लिए अभी निहित आदेश जारी नहीं किया गया है।
टीएमसी मिनरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड के बारे में
टीएमसी मिनरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड (TMC Mineral Resources Pvt Ltd) टीएमसी ग्रुप (TMC Group) की कंपनी है। टीएमसी ग्रुप का पंजीकृत कार्यालय छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में है। कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल की सिंघाली भूमिगत खदान में पेस्ट फिलिंग का ठेका भी टीएमसी ग्रुप के पास है। टीएमसी ग्रुप के पास 12 अंडरग्राउंड माइंस का ठेका है। इसमें छह माइंस एसईसीएल की है। कंपनी कोयला उत्पादन के साथ की कान्ट्रेक्ट कोल माइनिंग, ओबी रिमूवल, माइन डेवलपर तथा मेटल माइनिंग के क्षेत्र में भी क्रियाशील है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









