लखीमपुर घटना : मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटा आशीष पिछले दरवाजे से क्राइम ब्रांच के कार्यालय पहुंचा

लखीमपुर हिंसा का मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का बेटा आशीष आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुआ। वह तय समय 11 बजे से करीब 20 मिनट पहले पहुंचा। उसे क्राइम ब्रांच के पीछे के दरवाजे से भीतर ले जाया गया।

लखीमपुर हिंसा का मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का बेटा आशीष आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुआ। वह तय समय 11 बजे से करीब 20 मिनट पहले पहुंचा। उसे क्राइम ब्रांच के पीछे के दरवाजे से भीतर ले जाया गया। पुलिस वाले उसे मीडिया से बचाते हुए ऑफिस में ले गए। अब उससे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीआईजी, एसपी विजय कुमार ढुल खुद मौके पर हैं।

इसे भी पढ़ें : UPSC : केन्द्र सरकार में उच्च स्तर के पदों के लिए निजी क्षेत्र के 31 का चयन किया

लखीमपुर पुलिस ने शुक्रवार को मंत्री के घर पर दोबारा नोटिस चिपकाकर कर आशीष को शनिवार को यानी आज 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले पुलिस ने गुरुवार को नोटिस लगाकर शुक्रवार को 10 बजे पेश होने के लिए कहा था, लेकिन आशीष नहीं पहुंचा। बाद में आशीष ने एक चिट्‌ठी लिखकर बताया था कि वह बीमार है इसलिए 9 अक्टूबर को पुलिस के सामने पेश होगा।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Source : Dainik Bhaskar

  • Website Designing