Advertisement

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में ‘वार्षिक खदान सुरक्षा पखवाड़ा 2025’ का उद्घाटन वेकोलि के निदेशक तकनीकी (संचालन / परियोजना एवं योजना) श्री आनंदजी प्रसाद द्वारा किया गया।

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, कोल इंडिया सुरक्षा बोर्ड सदस्य श्री सी. जे. जोसफ, संचालन समिति के सदस्य श्री एस. आर. गबाले, महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) श्री दिनेश बिसेन तथा वेकोलि मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्षों की विशेष उपस्थिति रही।

यह पखवाड़ा, खान सुरक्षा महा निदेशालय (DGMS) के तत्वावधन में, वेकोलि के सभी 47 खदानों (30 ओपनकास्ट और 17 अंडरग्राउंड) में 17.11.2025 से 01.12.2025 तक मनाया जाएगा।

इस पखवाड़े के दौरान वेकोलि की सभी खदानों का निरीक्षण, अन्य क्षेत्रीय खदानों से आने वाली बहु विषयक टीमों द्वारा किया जाएगा। यह क्रॉस-फंक्शनल दृष्टिकोण, वस्तु निष्ठता, ज्ञान साझा करने और सुरक्षा मानकों में उत्कृष्टता की एकीकृत प्रेरणा सुनिश्चित करेगा।

Advertisement

पखवाड़े का उद्देश्य खनन कार्यों में सुरक्षा, सतर्कता और सतत सुधार की संस्कृति को बढ़ावा देना है। ‘वार्षिक खदान सुरक्षा पखवाड़ा 2025’ के लिए बेंच और डंप स्लोप स्थिरता तथा खानों में विस्फोटकों का सुरक्षित भंडारण, परिवहन और उपयोग प्रमुख कार्यों के तौर पर चुने गए हैं।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement