Liz Truss
Liz Truss

नई दिल्ली, 05 सितम्बर। ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज़ ट्रस (Liz Truss) ब्रिटेन (Britain) के अगले प्रधान मंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी की नेता चुनी गई हैं। वे, ब्रिटेन की 15वीं प्रधानमंत्री होंगी। सुश्री लिज़ ट्रस, थेरेसा मे और मार्गरेट थैचर के बाद ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी।

छह सप्ताह के लंबे प्रचार अभियान के बाद सुश्री लिज़ ट्रस ने अपने प्रतिद्वंद्वी, पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक को हराया है। सुश्री लिज़ ट्रस को 81 हजार तीन सौ 26 वोट मिले जबकि ऋषि सुनक को 60 हजार तीन सौ 99 वोट मिले हैं।

सुश्री ट्रस ऐसे समय में कार्यभार संभाल रही हैं जब ब्रिटेऩ बढ़ती महंगाई और अपने सबसे खराब जीवन-यापन संकट से जूझ रहा है। उन्होंने निर्वाचित होने के तुरंत बाद अपने भाषण में कहा कि वह करों में कटौती और ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए एक साहसिक योजना पेश करेंगी। सुश्री लिज़ ट्रस ने कहा कि इससे 2024 में कंजर्वेटिव पार्टी को बड़ी जीत दिलाई जा सकेगी।

सुश्री लिज़ ट्रस के आधिकारिक तौर पर इस्तीफा सौंपने के बाद महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय उन्हें मंगलवार को सरकार बनाने को कहेंगी।

श्री बोरिस जॉनसन को एक घोटाले के महीनों बाद इस साल जुलाई में अपने इस्तीफे की घोषणा करनी पड़ी थी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लिज़ ट्रस को ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि सुश्री लिज़ ट्रस के नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी। प्रधानमंत्री ने सुश्री लिज़ ट्रस को नई भूमिका और जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing