Tuesday, August 25, 2026
Home National News सात रुपये सस्ता हुआ एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर

सात रुपये सस्ता हुआ एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर

दामों में कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,809 रुपये से घटकर 1,797 रुपये हो गई है।

Advertisement

केंद्रीय बजट से पहले एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ी राहत दी गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो के एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये की कटौती की है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडरों के दामों में यह संशोधन संसद में आज सुबह 11 बजे पेश होने वाले वित्तीय बजट से पहले किया है।

गैस सिलेंडर के दामों में कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,809 रुपये से घटकर 1,797 रुपये हो गई है। हालांकि, 14 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई संशोधन नहीं किया गया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की मुंबई में पुरानी दरें 1,756 रुपये, कोलकाता में 1,911 रुपये और चेन्नई में 1,966 रुपये थीं।

कमर्शियल LPG सिलेंडर होटल और रेस्टोरेंट में किया जाता है इस्तेमाल

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को होटल और रेस्टोरेंट जैसे व्यवसायों में इस्तेमाल किया जाता है। संशोधित दरें वैश्विक बाजार की स्थितियों में उतार-चढ़ाव से प्रभावित ईंधन मूल्य समायोजन के एक व्यापक पैटर्न का हिस्सा है। तेल कंपनियां अक्सर कच्चे तेल की दरों और अन्य आर्थिक कारकों में बदलाव के आधार पर एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती हैं। इससे पहले पिछले दिसंबर में तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये की बढ़ोतरी की थी। एलपीजी की कीमतें स्थानीय करों और परिवहन लागत में अंतर के कारण राज्यों में अलग-अलग होती हैं।

Advertisement

एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में भी 1.5% की कमी

यह संशोधन 1 जनवरी को इसी तरह की कीमतों में कटौती के बाद किया गया है, जब लगातार पांच बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 14.5 रुपये की कमी की गई थी। उस दौरान दिल्ली में कीमत 1,804 रुपये प्रति सिलेंडर थी। इस बीच, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में भी 1.5 प्रतिशत की कमी देखी गई है। दिल्ली में इसकी कीमत 1,401.37 रुपये प्रति किलोलीटर घटकर 90,455.47 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट