Friday, May 1, 2026
Home State News Madhya Pradesh मध्यप्रदेश : सांवेर क्षेत्र को मिली बिजली की बड़ी सौगात

मध्यप्रदेश : सांवेर क्षेत्र को मिली बिजली की बड़ी सौगात

चार अतिरिक्त पॉवर ट्रान्सफार्मर क्रमशः उज्जैनी, बिलादा नायता, पंचोला एवं पालिया में स्थापित किये जायेंगे, जिनकी लागत 1 करोड़ 80 लाख रूपये है।

मंत्री श्री सिलावट ने इमलीखेड़ा में सवा 3 करोड़ के पावर ग्रिड का भूमि-पूजन किया
मंत्री श्री सिलावट ने इमलीखेड़ा में सवा 3 करोड़ के पावर ग्रिड का भूमि-पूजन किया
Advertisement

भोपाल, 12 फरवरी।  जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर क्षेत्र के इमलीखेड़ा में विकास यात्रा के दौरान पावर ग्रिड का भूमि-पूजन किया। पावर ग्रिड की क्षमता 5 एमवीए और इसकी समग्र लागत सवा 3 करोड़ रूपये है।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि सांवेर क्षेत्र में बिजली की सुविधा में यह बड़ी सौगात है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सांवेर विधानसभा क्षेत्र में आरडीएसएस स्कीम में 82 करोड़ 31 लाख रूपये के कार्य स्वीकृत हुए हैं, जो आगामी तीन वर्षों में पूर्ण किये जायेंगे। योजना में प्रमुख रूप से तीन 11 KV ग्रिड जो इमलीखेड़ा, राजोदा, गंगाडेम, (पिवडाय) में प्रस्तावित हैं। इनका कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा। इनकी लागत लगभग 4 करोड़ 66 लाख रूपये में है।

इसी के साथ चार अतिरिक्त पॉवर ट्रान्सफार्मर क्रमशः उज्जैनी, बिलादा नायता, पंचोला एवं पालिया में स्थापित किये जायेंगे, जिनकी लागत 1 करोड़ 80 लाख रूपये है।

मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि क्षेत्र में 235 वितरण ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ायी जायेगी एवं 513 नवीन ट्रांसफार्मर लगाये जायेंगे। साथ ही एलटी लाइन के 580 किलोमीटर के कार्य किये जायेंगें। जिले के कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली वितरण क्षमता में बढ़ोत्तरी के लिए 33/11 केवी के ग्रिड बनाए जाएंगे। इंदौर ग्रामीण वृत्त के कुल 9 ग्रिडों का भूमि-पूजन, शिलान्यास फरवरी माह में किया जाएगा। इसी तरह राजोदा, गंगाडेम पिवड़ाय, बड़ियाकीमा, लिम्बोदा गिरी, महू ग्रामीण के अधीन धामनोद-महेश्वर रोड, गुलझेरा, दतोदा, गवलीपलासिया में भी 33/11 केवी के नए ग्रिड तैयार होंगे। प्रत्येक ग्रिड 2 से 3 करोड़ की लागत से बनेंगे। इससे बिजली वितरण क्षमता बढ़ेगी, घरेलू, किसान और अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।

Advertisement

विकास यात्रा के दौरान सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। इस ग्रिड से करीब 8 हजार बिजली उपभोक्ताओं और करीब 25 हजार भी आबादी लाभान्वित होगी, जिसे पहले की तुलना में ज्यादा गुणवत्ता की बिजली मिलेगी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: