Friday, May 1, 2026
Home National News महाकुंभ 2025 : प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी

महाकुंभ 2025 : प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी

प्रधानमंत्री मोदी संगम तक बोट में बैठकर पहुंचे, उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे।दोनों एक-दूसरे के सामने बैठे दिखे

Advertisement

Maha Kumbh 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज संगम के त्रिवेणी घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने रुद्राक्ष ले मंत्रोच्चारण भी किया। पीएम मोदी सुरक्षा घेरे में थे और उन्होंने अकेले ही स्नान किया, कोई गणमान्य व्यक्ति उनके साथ नहीं था। आज प्रयागराज पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने किया। संगम क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है।

पीएम मोदी भगवा वस्त्र पहने हुए दिखाई दिए

महाकुंभ स्नान के दौरान पीएम मोदी भगवा वस्त्र पहने हुए दिखाई दिए। गंगा में पवित्र डूबकी लगाने के बाद उन्होंने भगवान भास्कर को अर्घ्य भी दिया। तकरीबन 5 मिनट तक पीएम मोदी ने मंत्र का जाप करते हुए सूर्य पूजा की। इस दौरान सुरक्षाकर्मी उन्हें घेरे रहे।

पीएम मोदी और सीएम योगी मोटर बोट में बातचीत करते हुए संगम तक पहुंचे

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी संगम तक बोट में बैठकर पहुंचे, उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे।दोनों एक-दूसरे के सामने बैठे दिखे। दोनों नेता मोटर बोट में बातचीत करते हुए संगम तक पहुंचे।

श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसका खास ख्याल

वहीं, पीएम मोदी के दौरे के दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसका खास ख्याल रखा गया। बमरौली एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से अरैल पहुंचे। वहां से बोट से मेला क्षेत्र गए। मोदी के दौरे को देखते हुए मेले की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

संगम क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई

इससे पहले जब प्रयागराज पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने किया। संगम क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है। मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हैं। मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है।

इससे पहले पीएम मोदी ने 13 दिसंबर 2024 को प्रयागराज का किया था दौरा

महाकुंभ शुरू होने के बाद पीएम मोदी का यह पहला प्रयागराज दौरा है। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर 2024 को प्रयागराज का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 के कुंभ में गंगा स्नान कर सफाईकर्मियों के पांव पखारे थे।

महाकुंभ में लगातार श्रद्धालुओं का स्नान जारी है

महाकुंभ में लगातार श्रद्धालुओं का स्नान जारी है। बसंत पंचमी पर पूरे देश से लोग आए और यहां पर आस्था की डुबकी लगाई। आज बुधवार को सुबह 8 बजे तक 3.748 मिलियन से ज़्यादा श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। इसमें 10 लाख से ज़्यादा कल्पवासी और 2.748 मिलियन तीर्थयात्री शामिल हैं जो सुबह-सुबह ही ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए पहुँच गए थे।

महाकुंभ 2025,13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के पावन दिन से शुरू हुआ। यह दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम है, जिसमें दुनिया भर से श्रद्धालु आते हैं। आयोजन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: