Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कॉर्पोरेट महाकुम्भ : गौतम अडानी ने इस्कॉन मंदिर के शिविर में ’सेवा’ की

महाकुम्भ : गौतम अडानी ने इस्कॉन मंदिर के शिविर में ’सेवा’ की

बता दें कि अडानी ग्रुप महाकुम्भ में इस्कॉन और गीता प्रेस के साथ मिलकर श्रद्धालुओं की अनवरत सेवा में जुटा हुआ है।

Advertisement

गौतम अडानी महाकुम्भ में शामिल होने के लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वे महाकुम्भ में आकर बेहद उत्साहित हैं।

गौतम अडानी की महाकुम्भ यात्रा में त्रिवेणी संगम में पूजा-अर्चना, बड़े हनुमान जी के दर्शन, इस्कॉन पंडाल में आयोजित भंडारा सेवा में श्रमदान शामिल है। अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने महाकुंभ मेला में इस्कॉन मंदिर के शिविर का दौरा किया और ’सेवा’ की।

बता दें कि अडानी ग्रुप महाकुम्भ में इस्कॉन और गीता प्रेस के साथ मिलकर श्रद्धालुओं की अनवरत सेवा में जुटा हुआ है। महाकुम्भ मेला क्षेत्र में हर दिन एक लाख श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा एक करोड़ श्रद्धालुओं के लिए आरती संग्रह के वितरण का लक्ष्य भी रखा गया है।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: