Advertisement

मुंबई, 28 जून। महाराष्ट्र में आज करीब पचास समुद्री मील दूर स्थित सागर किरण तेल रिग के पास तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) के एक हेलीकॉप्टर की अनियंत्रित आपातकालीन लैंडिंग के दौरान चार लोग मारे गये।

ओएनजीसी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना के दल ने दो पायलटों और हेलीकाप्‍टर में सवार नौ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

बचाए गए लोगों में से चार ने मुंबई के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement