महासमुन्द : संसदीय सचिव चंद्राकर ने किया 61 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

नगरपंचायत तुमगांव में 61 लाख रूपए की लागत से विकास कार्यों की सौगात मिली है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

महासमुन्द। नगरपंचायत तुमगांव में 61 लाख रूपए की लागत से विकास कार्यों की सौगात मिली है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए पांच लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें : महान अभिनेता रजनीकांत को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया, इस फिल्म को मिला सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार

नगरपंचायत तुमगांव द्वारा भूमिपूजन व लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता नगरपंचायत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ढेलु निषाद, अरुण चंद्राकर, पप्पू पटेल, सुनील शर्मा, ओमप्रकाश यादव, कपिल साहू, हाजी निसार हुसैन कुरैशी आदि मौजूद थे।

पूजा-अर्चना बाद संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने वार्ड क्रं 2 में चार लाख की लागत से पोस्टमार्टम कक्ष, वार्डग् 12 में 37.38 लाख की लागत से सीसी रोड व वार्ड 15 में 19.11 लाख की लागत से गौठान निर्माण का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। अपने संबोधन मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने कहा कि कोरोना महामारी के विषम परिस्थितियों के बाद शहर सहित गांवों में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई सहित हर क्षेत्र में विकास कार्य दिख रहा है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष की मांग पर बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए पांच लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी तय करने के लिए क्या 8वां वेतन आयोग आएगा या फिर किसी दूसरे फॉर्मूले से बढ़ेगी सैलरी

कार्यक्रम का संचालन नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू पटेल ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद विजय बांदे, गौतम सिन्हा, केके साहू, थानू साहू, हर्ष शर्मा, सुरेश निर्मलकर, नजरूद्धीन भाठी, धर्मेंद्र धीवर, द्रोणा साहू, सरस्वती मूर्ति, अन्नपूर्णा निर्मलकर, नीरा साहू, उमादेवी दादूराम नायक, उदेराम साहू, किशन साहू, श्री नायक, गैंदराम यादव, राकेश तिवारी, रामकिशोर अहिरवार, शिव साहू, परमानंद धीवर मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing