चंडीगढ़ (IP News). अगले साल पंजाब विधानसभा के चुनाव होने हैं। राजनीतिक दलों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इधर, बुधवार को पंजाब की कई जानी-मानी हस्तियां ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें डॉक्टर जसविंदर सिंह ढिल्लों, हरिंदर सिंह कहलों, जगमोहन सिंह सैनी, निर्मल सिंह मोहाली, कुलदीप सिंह कहलों और कर्नल जयबंस सिंह शामिल हैं। ये लोग दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य नेताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

यहां बताना होगा कि भाजपा की पुरानी सहयोगी शिरामेणी अकाली दल ने नए कृषि कानूनों को लेकर साथ छोड़ दिया है। अकाली दल ने हाल ही में बहुजन समाज पार्टी के साथ चुनाव गठबंधन किया है। इसके पहले निकाय चुनाव में अकाली दल के साथ छोड़ने के कारण भाजपा को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। नए कृषि कानूनों को लेकर पंजाब में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। ऐसी स्थिति में भाजपा दूसरे दलों के असंतुष्ट नेताओं को साधने में जुट गई है। माना जा रहा है इस बार भाजपा अकेले और बड़ी तैयारी के साथ चुनाव में उतरेगी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing