नई दिल्ली, 14 July (IndustrialPunch Desk) : सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड (PESB) ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) के निदेशक (HR/कार्मिक) [Director (HR/Personnel)] पद के लिए कोल इंडिया लिमिटेड की महाप्रबंधक (HR/CSR) श्रीमती रेखा पाण्डेय के नाम की सिफारिश की है।
इसे भी पढ़ें: CMPFO के लिए नए पेनाल्टी एवं अपील नियमों का मसौदा जारी, 26 जुलाई तक मांगे गए सुझाव
मंगलवार को आयोजित PESB की चयन बैठक में कुल 11 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया। इनमें कोल इंडिया, उसकी सहायक कंपनियों, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC), MSTC, RITES तथा केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
साक्षात्कार के बाद PESB ने श्रीमती रेखा पाण्डेय को इस पद के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार मानते हुए उनके नाम की अनुशंसा की।
रेखा पाण्डेय वर्तमान में कोल इंडिया लिमिटेड में महाप्रबंधक (HR/CSR) के पद पर कार्यरत हैं। मानव संसाधन प्रबंधन, औद्योगिक संबंध, कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) तथा संगठनात्मक विकास के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने की सिफारिश की गई है।
चयन प्रक्रिया में कोल इंडिया एवं उसकी सहायक कंपनियों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें रथिन मित्रा, राजेश वी. नायर, सुरापुरेड्डी वेंकट रविंद्रनाथ (Coal India), सुवंकर परिडा एवं अजय बेहरा (SECL) तथा जोबी वी. पी. (CCL) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
इसे भी पढ़ें: क्या Coal India में भी होना चाहिए सीक्रेट बैलेट से यूनियन चुनाव? क्या अब लेबर कोड के अनुरूप बदलाव का समय आ गया है?
अब PESB की सिफारिश पर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) तथा कोयला मंत्रालय की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियुक्ति का अंतिम आदेश जारी किया जाएगा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









