Advertisement

एसईसीएल जोहिला क्षेत्र (SECL Johila area) में नौसेमर ग्राम की भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास संबंधी डी.आर.आर.सी. बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर प्रतिनिधि सुश्री मीनाक्षी बंजारें (एसडीएम, पाली) उपस्थित थीं।

अभयानंद शर्मा (तहसीलदार, नवरोज़ाबाद), रोहित सिंह (सरपंच, गहिरा टोला, नौसेमर) तथा एसईसीएल जोहिला क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक के.सी. साहू सहित लगभग 100 ग्रामवासी एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ के.सी. साहू द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने एसईसीएल द्वारा संचालित प्रमुख सीएसआर गतिविधियों एवं सामुदायिक विकास पहलों की जानकारी देते हुए ग्रामवासियों को संगठन के साथ सहयोग कर आत्मनिर्भरता एवं स्थानीय विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान राजस्व एवं भूमि विभाग द्वारा कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति तथा मध्यप्रदेश भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास नीति (MP LAR Policy) से जुड़े प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेष रूप से रोज़गार अवसर, पुनर्वास सुविधाएँ एवं आजीविका संवर्धन योजनाओं पर चर्चा हुई।

Advertisement

चर्चा के पश्चात सभी उपस्थित ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से सीआईएल पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति को अपनाने तथा अवरोही क्रम (Descending Order Employment) के आधार पर रोजगार प्रदान किए जाने पर सहमति व्यक्त की। इस प्रक्रिया में कुल 31 भू-आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, तथा कुल 63 एकड़ भूमि का अधिग्रहण सुनिश्चित किया गया है।

बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। अंत में के.सी. साहू ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं ग्रामवासियों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement