मौसम विभाग का अगले दो दिनों के दौरान उत्तर, पश्चिम और पूर्वी भारत में व्यापक वर्षा का अनुमान

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अगले दो दिन में मध्यम वर्षा और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विभाग ने देश के उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में अगले दो दिनों में व्‍यापक वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कल तक अनेक क्षेत्रों में वर्षा होगी। पूर्व में बिहार, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल और ओड़िसा में भी बारिश हो सकती है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अगले दो दिन में मध्यम वर्षा और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing