रांची, 26 अगस्त। मंगलवार को कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का रांची आगमन हुआ। श्री दुबे ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ झरिया मास्टर प्लान व झारखंड में कोयला एवं खान क्षेत्र से जुड़े महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया।
इसें पढ़ें : कोल इंडिया के 25 अस्पताल स्टेट हेल्थ अथॉरिटी को ट्रांसफर
बैठक में कोयला खनन गतिविधियों, स्थानीय लोगों के पुनर्वास, रोजगार सृजन, पर्यावरणीय संतुलन एवं क्षेत्रीय विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से झरिया मास्टर प्लान को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के दौरान कोयला राज्य मंत्री ने आश्वस्त किया कि विस्थापन, पुनर्वास और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर त्वरित व ठोस कदम उठाएगी, ताकि प्रभावित परिवारों का जीवन सुरक्षित और सम्मानजनक बने।
उल्लेखनीय है कि झारखंड का कोयला एवं खनन क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और देश की ऊर्जा सुरक्षा में इसका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। यहां के खनन क्षेत्र ने न सिर्फ औद्योगिक प्रगति को गति दी है, बल्कि लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार भी उपलब्ध कराया है।
श्री दुबे ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि झारखंड के विकास, खनन प्रभावित क्षेत्रों की भलाई और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग करती रहेगी। कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि झारखंड की समृद्धि, यहां के लोगों की प्रगति और राष्ट्र का ऊर्जा भविष्य, हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।
इसें पढ़ें : कोरबा : उद्योग मंत्री के प्रयास से एल्यूमिनियम पार्क का रास्ता हुआ साफ, बंद विद्युत संयंत्र की जमीन मिलेगी
BCCL के सीएमडी एवं निदेशकों ने किया स्वागत

इधर, धनबाद पहुंचने पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) परिवार की ओर से कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे का स्वागत किया गया। बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक समीरन दत्ता तथा निदेशक मंडल के सदस्यों ने मंत्री का सोनोटेल होटल, धनबाद में स्वागत किया। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी) संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी- योजना एवं परियोजना) मनोज कुमार अग्रवाल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









