Monday, February 16, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला राज्यमंत्री दुबे ने चिरमिरी में कंटीन्यूअस माइनर का शुभारंभ किया, कहा-...

कोयला राज्यमंत्री दुबे ने चिरमिरी में कंटीन्यूअस माइनर का शुभारंभ किया, कहा- अंडरग्राउंड माइंस से 100 MT उत्पादन का लक्ष्य

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोयला मंत्रालय नई एवं अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से भूमिगत खदानों से उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

Advertisement

बिलासपुर, 01 जून। एसईसीएल (SECL) दौरे के दूसरे दिन कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे (Satish Chandra Dubey) बैकुंठपुर क्षेत्र पहुंचे। यहां पर वीसी के माध्यम से एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र की एनसीपीएच माइन में नए कंटीन्यूअस माइनर (Continuous Miner ) का शुभारंभ करते हुए हरी झंडी दिखाकर मशीन को रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोयला मंत्रालय नई एवं अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से भूमिगत खदानों से उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। वर्ष 2030 तक भूमिगत खदानों से 100 मिलियन टन उत्पादन करने का हमारा लक्ष्य है। इसके लिए हम ज़्यादा से ज़्यादा खदानों में कंटीन्यूअस माइनर जैसी तकनीक के इस्तेमाल को बल दे रहे हैं। एसईसीएल में आज इस नए लो हाइट कंटीन्यूअस माइनर के शुरू होने निश्चित रूप से कंपनी के भूमिगत उत्पादन को मज़बूती मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया : पहली तिमाही में प्रोडक्शन और डिस्पैच के लक्ष्य से पिछड़े

श्री दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले दशक में देश में हर घर में बिजली पहुंची है और इसमें आप सभी कोयला खनिकों का महत्वपूर्ण योगदान है. आज कोयला उद्योग में महिलाऐं भी पुरुषों के साथ कंधे-से कन्धा मिलकर काम कर रहें हैं और अपनी नई पहचान बना रही हैं।

Advertisement

उनके आगमन पर क्षेत्रीय प्रबंधन एवं जिला प्रशासन द्वारा पारंपरिक सैला नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया।
दौरे की शुरुआत में मंत्री श्री दुबे ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत चरचा खदान परिसर में वृक्षारोपण किया।

पंखाघर का उद्घाटन किया

इसके पश्चात उन्होंने चरचा माइन्स में पंखाघर का उद्घाटन किया। यह नया पंखाघर खदान के एलवीसी यानी लास्ट वेंटिलेशन कनेक्शन तक स्वच्छ वायु के प्रवाह को सुनिश्चित करेगा जिससे श्रमिकों को बेहतर कार्य परिस्थितियाँ मिलेंगी।

बायो-टॉयलेट का उद्घाटन

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम पहल करते हुए मंत्री श्री दुबे ने खदान में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए बायो-टॉयलेट का उद्घाटन किया।

उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानित

इसके उपरांत एक समारोह में माननीय मंत्रीजी द्वारा क्षेत्र के उत्कृष्ट कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मियों एवं ठेका श्रमिकों को सम्मानित किया गया, जिससे कर्मियों का उत्साहवर्धन हुआ।

इस अवसर पर एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी- संचालन सह योजना/परियोजना) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, सीवीओ हिमांशु जैन, बैकुंठपुर क्षेत्रीय महाप्रबंधक बीएन झा, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े, जिला कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी, एसपी रवि कुमार कुर्रे एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …