मॉस्को : विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, 15 लोग मारे गए, एक व्यक्ति लापता

एक समिति जांच कर रही है कि क्या इस कारखाने में औद्योगिक सुरक्षा स्तरों का अनुपालन किया गया था या नहीं। बताया गया है कि राहत और बचाव के लिए एक सौ 70 से अधिक कर्मी लगाए गए हैं।

रूस की राजधानी मॉस्को के दक्षिण-पूर्व में विस्फोटक बनाने वाली एक फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग की घटना में 15 लोग मारे गए, जबकि एक व्यक्ति लापता है।

इस विस्‍फोटक तैयार करने वाली फैक्‍ट्री को रूस की रणनीतिक महत्‍व की फैक्‍ट्री माना जाता है। फैक्‍ट्री की वेबसाइट के अनुसार यह राज्य समूह रोस्टेक से संबंधित है जो नागरिक और सैन्य क्षेत्रों में औद्योगिक या उच्च तकनीक वाले उत्पादों की आपूर्ति करने वाली कई कंपनियों का समूह है।

एक समिति जांच कर रही है कि क्या इस कारखाने में औद्योगिक सुरक्षा स्तरों का अनुपालन किया गया था या नहीं। बताया गया है कि राहत और बचाव के लिए एक सौ 70 से अधिक कर्मी लगाए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार एक सौ 60 वर्ग मीटर के क्षेत्र में लगी आग को बुझा दिया गया है और इससे स्थानीय लोगों को अब कोई खतरा नहीं है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing