भोपाल। मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां मैदान पर उतर गई है। सभी पार्टियों के नेता जोर-शोर से प्रचार करने में जुट गये हैं। वहीं कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। यह लिस्ट दिल्ली हाई कमान के चर्चा के बाद जारी की गई है। कांग्रेस पार्टी ने फिर एक बार दलबदलुओं पर भरोसा जताया है। बता दें गुरुवार को ही मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ दिल्ली रवाना हुए थे। वहां पार्टी हाईकमान से मुलाकात कर बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम और उप चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई, जिसके बाद आज लिस्ट जारी की गई है। दूसरी लिस्ट में नामों का ऐलान किया गया है। अभी भी 4 सीटों मुरैना में गांव बदनावर और बड़ा मलहरा प्रत्याशियों के नामों को तय करना है।

इन्हें मिली टिकट :-

जौरा- पंकज उपाध्याय

ग्वालियर पूर्व- सतीश सिकरवार

पोहरी- हरिवल्लभ शुक्ला

सुमावली- अजब कुशवाहा

मुंगावली- कन्हैया लाल लोधी

सुरखी- पारुल साहू

मांधाता- उत्तम राज सिंह

बदनावर- अभिषेक सिंह टिंकू

सुवासरा- राकेश पाटीदार

  • Website Designing