मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा भाजपा में शामिल, अमित पालेकर गोवा में सीएम पद के लिए आप के उम्मीदवार

उत्‍तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के मददेनजर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु अपर्णा यादव आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।

उत्‍तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के मददेनजर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु अपर्णा यादव आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।

उन्‍हें नई दिल्‍ली में भाजपा मुख्‍यालय में उत्‍तरप्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में शामिल किया गया।

इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि उनके लिए देश पहले आता है। अपर्णा यादव ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों से प्रभावित हैं।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पणजी में एक पत्रकार सम्‍मेलन में घोषणा की कि गोआ में अमित पालेकर उनकी पार्टी की ओर से मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार होंगे। गोआ की 40 असेम्‍बली सीटो के लिए 14 फरवरी को मतदान करवाया जाएगा।

तृणमूल कांग्रेस और स्‍थानीय दल महाराष्‍ट्रवादी पार्टी ने राज्‍य में गठबंधन किया हुआ है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing