एन बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री होंगे

एन. बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्‍यमंत्री बने रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के एक दल ने आज दोपहर इम्‍फाल में इसकी घोषणा की।

एन. बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्‍यमंत्री बने रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के एक दल ने आज दोपहर इम्‍फाल में इसकी घोषणा की।

राज्‍य पार्टी मुख्‍यालय में भाजपा विधायकों की बैठक के बाद केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि नए निर्वाचित विधायकों ने सर्व सम्‍मति से एन बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुना।

उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि यह निर्णय मणिपुर में राजनीतिक स्थिरता और सुशासन सुनिश्चित करने में काफी मददगार साबित होगा। श्रीमती सीतारामन, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और किरेन रिजिजू के साथ आज सुबह नई दिल्‍ली से इम्‍फाल पहुंची थीं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing