Saturday, April 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल NCL : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 17वीं बैठक का हुआ आयोजन

NCL : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 17वीं बैठक का हुआ आयोजन

बैठक में छ : माही हिन्दी प्रगति प्रतिवेदन कि समीक्षा की गई। साथ ही आने वाले समय में नराकास से संबन्धित विभिन्न विषयों पर मंथन किया गया।

Advertisement

सिंगरौली, 20 जनवरी। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की जयंत परियोजना के सभागार में सिंगरौली नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की सत्रहवीं बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार ने की।

बैठक में एनटीपीसी विंध्याचल, विंध्यनगर के कार्यकारी निदेशक सुभाष चन्द्र नायक, एनटीपीसी विंध्याचल, विध्यनगर के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पी. के. विश्वाल, महाप्रबंधक(राजभाषा), एनसीएल एस एस हसन, एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधकगण, उप महाप्रबंधक (पावरग्रिड), कमाण्डेंट (के.औ.सु.बल.), विध्यनगर, मुख्य प्रबंधक (एसबीआई), वैढ़न एवं अन्य सरकारी संस्थानों के राजभाषा अधिकारी/ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

नराकास की सत्रहवीं बैठक में उपस्थित विभिन्न सरकारी संस्थानों के राजभाषा अधिकारी/ प्रतिनिधियों ने राजभाषा के उपयोग को बढ़ाने के लिए अलग अलग सुझाव दिये। बैठक में छ : माही हिन्दी प्रगति प्रतिवेदन कि समीक्षा की गई। साथ ही आने वाले समय में नराकास से संबन्धित विभिन्न विषयों पर मंथन किया गया।

गौरतलब है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा गठित सिंगरौली नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) में सिंगरौली जिले में स्थित एनसीएल, एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, बीईएमएल, एसबीआई, पोस्ट ऑफिस, सीआईएसएफ, बीएसएनएल तथा इंश्योरेंस कंपनियों सहित केंद्र सरकार के 20 से अधिक कार्यालय शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: