Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल NCL : निदेशक तकनीकी जितेन्द्र मलिक सहित 48 अधिकारी और कर्मचारी हुए...

NCL : निदेशक तकनीकी जितेन्द्र मलिक सहित 48 अधिकारी और कर्मचारी हुए हुए सेवानिवृत्त

एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए।

Advertisement

सिंगरौली, 31 मई। शनिवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के निदेशक (तकनीकी/संचालन) जितेन्द्र मलिक सहित 6 अधिकारी और 42 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए।

एनसीएल मुख्यालय से श्री जितेन्द्र मलिक, निदेशक (तकनीकी/संचालन); श्री विक्टर कुजूर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन); श्री राजेन्द्र प्रसाद, वरीय निजी सहायक; श्री सत्यानन्द गुड़िया, वरीय निजी सहायक; श्री बिरेन्द्र राय, सहायक पर्यवेक्षक (परिवहन); तथा श्री सुमेश्वर, सहायक फोरमैन सेवानिवृत्त हुए।

इन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में एनसीएल मुख्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री बी. साईराम, निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण, श्री जितेन्द्र मलिक, निदेशक (तकनीकी/संचालन), निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) श्री सुनील प्रसाद सिंह, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों ने अपने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों से जुड़े संस्मरण एवं विचार व्यक्त किए।

एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: