Advertisement

शनिवार को एनसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री सुनील प्रसाद सिंह सहित 8 अधिकारी और 50 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। एनसीएल मुख्यालय से श्री सुनील प्रसाद सिंह, निदेशक (तकनीकी/संचालन), श्री राम हरख प्रसाद, सहायक पर्यवेक्षक (इलेक्ट्रिकल), श्री रंजीत, सहायक पर्यवेक्षक (परिवहन), राजस्व विभाग सेवानिवृत्त हुए।

इन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में एनसीएल मुख्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री बी. साईराम, निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) श्री आशुतोष द्विवेदी, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement