Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल NCL ने 5.68 लाख पौधे लगाने मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम...

NCL ने 5.68 लाख पौधे लगाने मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के साथ MoU किया

खदान क्षेत्र में अधिभार पर 223.64 हेक्टेयर भूमि पर स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे 4 साल तक उनकी देखभाल की जाएगी

Advertisement

सिंगरौली, 10 जून। नॉर्दर्न कोलीफल्ड्स लिमिटेड (NCL) ने 5.68 लाख पौधे लगाने के लिए मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के साथ एमओयू किया है।

इस एमओयू के तहत एनसीएल की मध्य प्रदेश स्थित परियोजनाओं अमलोरी, ब्लॉक-बी, निगाही, दुधिचुआ (मध्य प्रदेश स्थित क्षेत्र), जयंत और झिंगुरदा के खदान क्षेत्र में अधिभार पर 223.64 हेक्टेयर भूमि पर स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे 4 साल तक उनकी देखभाल की जाएगी।

इस दौरान एमओयू पर मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम की ओर से सम्भागीय प्रबंधक रीवा- सीधी परियोजना मण्डल श्री राकेश कोडापे तथा एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक (पर्यावरण/वन) श्री राकेश कुमार ने हस्ताक्षर किए | इस अवसर पर एनसीएल के उप प्रबंधक (पर्यावरण) श्री डी. के. सैनी, एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे ।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट