NCL का 40वां स्थापना दिवस : भविष्य की ओर एक सशक्त कदम

एनसीएल सीएमडी बी. साईराम ने उत्पादन, उत्पादकता, पूँजीगत निवेश, हरित कोयला प्रेषण, परियोजना विस्तार पर कंपनी की वर्तमान सोच से अवगत कराया

Advertisement

सिंगरौली, 28 नवम्बर। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के 40वें स्थापना दिवस पर सिंगरौली स्टेडियम में आयोजित केंद्रीय कार्यक्रम में एनसीएल के पूर्व सीएमडीगण, वर्तमान सीएमडी व श्रमिक संघ प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

एनसीएल सीएमडी बी. साईराम ने उत्पादन, उत्पादकता, पूँजीगत निवेश, हरित कोयला प्रेषण, परियोजना विस्तार पर कंपनी की वर्तमान सोच से अवगत कराया। साथ ही भविष्य की चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए एआई, मशीन लर्निंग व नव-तकनीकी को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने साँझा मूल्य आधारित कार्य-संस्कृति विकसित कर सभी कार्य-क्षेत्रों में और संगठन के प्रत्येक सोपान पर सतत मूल्य-संवर्धन हेतु आवाहन किया।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन एनसीएल के निदेशक कार्मिक मनीष कुमार व धन्यवाद ज्ञापन निदेशक (तकनीकी/संचालन) जितेंद्र मलिक द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर श्रमिक संघ प्रतिनिधियों ने कल्याण सुविधाओं के संदर्भ में सुझाव देते हुए एनसीएल को नव उत्कर्ष पर ले जाने में सहयोग का भरोसा दिया।

Advertisement

इस अवसर पर पूर्व सीएमडी क्रमशः ए. के. दास,एस. वी. चाओजी, टी. के. नाग, बी. आर. रेड्डी, पी. के. सिन्हा, एनएसीएल के वर्तमान सीएमडी बी साईराम, एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन) जितेन्द्र मलिक, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) सुनील प्रसाद सिंह एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनसीएल पंकज कुमार, श्रमिक संघ के जेसीसी सदस्य – सीएमएस से अजय कुमार, बीएमएस से श्यामधर दुबे, एचएमएस से अशोक कुमार पांडे, सीएमओएआई महासचिव श्री सर्वेश सिंह उपस्थित रहे। साथ ही परियोजनाओं एवं मुख्यालय के महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष व बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारीगण व स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।

 

Advertisement