शिंजो आबे और पीछे (लाल घेरे में) खड़ा हमलावर
शिंजो आबे और पीछे (लाल घेरे में) खड़ा हमलावर

09 जुलाई। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार की सुबह चुनावी भाषण देने के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गई। इधर, एक नया वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई पड़ रहा है कि उन्हें किस तरह गोली मारी गई।

हमलावर ने पहले पीछे से फायरिंग की, जो मिसफायर रही। इसके बाद जैसे ही शिंजो आबे ने पीछे मुड़े तो दूसरी गोली सीधे उनके सीने पर आकर लगी और वो जमीन पर गिर पड़े। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल हमलावर को दबोच लिया।

पहले बताया जा रहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री आबे को पीठ पर दो गालियां मारी गई हैं, लेकिन इस नए वीडियो से साफ हो गया है कि उन्हें सामने से गोली लगी। जपानी मीडिया के अनुसार मामले की जांच जापान की प्रीमियम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी नेशनल पुलिस एजेंसी कर रही है।

इधर, सवाल उठ रहे हैं हमलावर यामागामी तेत्सुया पूर्व प्रधानमंत्री के पीछे हथियार लेकर कैसे पहुंच गया। आबे का पार्थिव शरीर टोक्यो लाया गया है। यहां उनका पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing