आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में बस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में आज बस दुर्घटना में चालक सहित 9 लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एपीएसआरटीसी की बस 47 यात्रियों को लेकर जा रही थी और जिले के जंगअ रेड्डी गुडम के पास पलट गई।

इस हादसे में 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दुर्घटना में छह महिलाओं की मौत हो गई। सभी घायलों को अस्पातल में भर्ती कराया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी में हुई बस दुर्घटना पर लोगों की मौत पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि दु:ख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

प्रधानमंत्री ने बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपए देने की घोषणा की है।

इस दुर्घटना पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन और राज्य़ के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने दुख व्यक्त किया है। राज्य सरकार ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing