Nokia india की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक दिग्गज टेक कंपनी आज यानी 6 अक्टूबर को भारत में अपने स्मार्ट टीवी (Nokia Smart TV) का नया रेंज लॉन्च करने जा रही है। नए Nokia Smart TV 32 इंच और 50 इंच के मॉडल हो सकते हैं। NokiaPowerUser के मुताबिक दोनों टीवी को भारत सरकार से ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स सर्टिफिकेट मिल चुका है। कहा जा रहा है कि ये नए TV मॉडल प्राइस के साथ ही फीचर के मामले में भी जबरदस्त होंगे।

दोनों TV एंड्रायड 9.0 के साथ होंगे और इनमें Netflix, Prime Video और Disney+Hotstar प्रीलोडेड होंगे। 32 इंच मॉडल फुल HD रिज्योल्यूशन (Full HD resolution) के साथ होगा और इसक कीमत 25,000 के करीब होने का अनुमान है। इसी तरह 50 इंच का TV 35 से 40,000 रुपये के बीच का हो सकता है। इसे बीते अगस्त में Bureau of Indian Standard (BIS) ने सर्टिफाइड किया था।

Nokia के ये नए स्मार्ट TV लॉन्चिंग के बाद Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Nokia के अपकमिंग टीवी मॉडल के बारे में कहा जा रहा है कि इनकी पिक्चर क्वॉलिटी के साथ ही साउंड क्वॉलिटी भी बेहतर होगी। Nokia ने अपने अपकमिंग Smart TV में JBL की जगह जापानी कंपनी Onkyo का स्पीकर लगाया है, जिसमें बेहतर साउंड क्वॉलिटी का दावा किया गया है।

कंपनी ने दावा किया है कि इस रेंज के Smart TV सेगमेंट में Nokia सबसे ज्यादा किफायती है और प्राइस के साथ ही फीचर के मामले में Nokia Smart TV पर लोगों का ध्यान जाएगा। Nokia Smart TV का 55 इंच वाला मॉडल 4K पैनल से लैस है, जिसकी पिक्चर क्वॉलिटी के बारे में आप बेहतर समझ सकते हैं। Nokia ने बीते 6 महीने के दौरान 43 इंच और 65 इंच के दो और TV लॉन्च किए हैं, जिसे आप फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं। नोकिया के अपकमिंग स्मार्ट टीवी भी लॉन्च होने के बाद Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाले हैं।

  • Website Designing