उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम ने किया 4 साल का सबसे बड़ा मिसाइल परीक्षण

उत्‍तर कोरिया ने आज मिसाइल का परीक्षण किया। यह 2017 के बाद उसकी सबसे बड़ा मिसाइल परीक्षण है। यह इस महीने में उसका 7वां मिसाइल परीक्षण है।

उत्‍तर कोरिया ने आज मिसाइल का परीक्षण किया। यह 2017 के बाद उसकी सबसे बड़ा मिसाइल परीक्षण है। यह इस महीने में उसका 7वां मिसाइल परीक्षण है।

दक्षिण कोरिया की राष्‍ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बताया कि मिसाइल का परीक्षण उत्‍तर कोरिया के पूर्वी तट से आज स्‍थानीय समय के अनुसार सुबह सात बजकर 52 मिनट पर किया गया।

जापान, दक्षिण कोरिया और अमरीका ने इसकी निंदा की है। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने उत्‍तर कोरिया को परमाणु हथियारों और अन्‍य हथियारों के परीक्षण को रोकने के लिए कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं।

अमरीका भी उत्‍तर कोरिया से इस तरह की गतिविधियों से बचने को कहता रहा है, लेकिन प्रतिबंधों की परवाह न करते हुए उत्‍तर कोरिया के नेता किम जोंग उन देश की रक्षा क्षमता बढा़ने के प्रयास करते रहे हैं।

जापान और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों का अनुमान है कि यह मिसाइल करीब दो हजार किलोमीटर की ऊंचाई तक गई और तीस मिनट में आठ सौ किलोमीटर की दूरी तय कर जापान सागर में गिरी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing