Monday, October 12, 2026
Home Jobs NTPC में Deputy Manager की सीधी भर्ती! 135 पद, E-4 Grade और...

NTPC में Deputy Manager की सीधी भर्ती! 135 पद, E-4 Grade और ₹2 लाख तक वेतन

NTPC ने जारी किया विज्ञापन संख्या 10/26, 10 साल के संबंधित कार्य अनुभव वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन; ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 26 अगस्त 2026

Advertisement

नई दिल्ली। IndustrialPunch : भारत की अग्रणी विद्युत कंपनी NTPC Limited ने अनुभवी इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स के लिए Deputy Manager के 135 पदों पर भर्ती का बड़ा अवसर दिया है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 10/26 के तहत Electrical, Mechanical और C&I (Control & Instrumentation) विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी। विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 अगस्त, 2026 से शुरू हो चुकी है और 26 अगस्त, 2026 अंतिम तारीख निर्धारित की गई है।

तीन विभागों में 135 पद

  • उप प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) – 40
  • उप प्रबंधक (मैकेनिकल) – 55
  • उप प्रबंधक (सी एंड आई) – 40

आरक्षण व्यवस्था के तहत इन पदों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और अनारक्षित वर्ग के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। विज्ञापन में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी लागू आरक्षण का उल्लेख किया गया है।

कौन कर सकता है आवेदन?

Advertisement

तीनों पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री आवश्यक है।

  • उप प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल): इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल/पावर सिस्टम एवं हाई वोल्टेज/पावर इंजीनियरिंग आदि संबंधित शाखाएं।
  • उप प्रबंधक (मैकेनिकल): मैकेनिकल/प्रोडक्शन/इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एवं संबंधित शाखाएं।
  • उप प्रबंधक (सी एंड आई): इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रुमेंटेशन/कंट्रोल/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रुमेंटेशन तथा संबंधित शाखाएं।

10 साल का कार्य अनुभव जरूरी

यह भर्ती फ्रेशर्स के लिए नहीं है। संबंधित पद के लिए अभ्यर्थी के पास कम से कम 10 वर्ष का प्रासंगिक कार्य अनुभव होना चाहिए। विज्ञापन में संबंधित क्षेत्र में पावर, कोयला, गैस, लिग्नाइट, मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन/इंजीनियरिंग तथा अन्य संबंधित औद्योगिक क्षेत्रों में प्राप्त अनुभव की पात्रता शर्तें दी गई हैं।

वेतनमान कितना मिलेगा?

  • Deputy Manager पद पर चयनित अभ्यर्थियों को E-4 ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा।
  • वेतनमान: ₹70,000–₹2,00,000
  • इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं एवं लाभ लागू होंगे।

अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष

विज्ञापन में सामान्य अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों तथा अन्य पात्र श्रेणियों के लिए केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू होगी।

NTPC के मौजूदा कर्मचारियों के लिए भी विशेष प्रावधान

विज्ञापन में NTPC में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी पात्रता संबंधी विशेष प्रावधान दिया गया है। मौजूदा कार्यपालक संवर्ग के कर्मचारियों के लिए संबंधित कार्य अनुभव, वर्तमान वेतनमान और सेवा अवधि से जुड़ी शर्तें निर्धारित की गई हैं।

कैसे होगा चयन?

विज्ञापन के अनुसार NTPC को आवश्यकता के अनुसार बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया अपनाने का अधिकार सुरक्षित है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता और दस्तावेजों की जांच के बाद चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि रिक्तियों की संख्या आवश्यकता के अनुसार सीमित, परिवर्तित अथवा बढ़ाई जा सकती है।

ऑनलाइन आवेदन ही करना होगा

इच्छुक अभ्यर्थी NTPC की आधिकारिक करियर वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन के अनुसार आवेदन की शुरुआत 12 अगस्त 2026 से हुई है, जबकि 26 अगस्त 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान