ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के मामले में ओडिसा ने बिहार के बाद दूसरा स्‍थान हासिल कर किया

ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के मामले में ओडिसा ने बिहार के बाद दूसरा स्‍थान स्‍थान हासिल कर लिया है। राज्‍य में असंगठित क्षेत्र के 21 लाख 69 हजार श्रमिक पहली ही अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के मामले में ओडिसा ने बिहार के बाद दूसरा स्‍थान स्‍थान हासिल कर लिया है। राज्‍य में असंगठित क्षेत्र के 21 लाख 69 हजार श्रमिक पहली ही अपना पंजीकरण करा चुके हैं। देश में असंगठित क्षेत्र के सभी श्रामिकों का डेटा बेस तैयार करने के लिए केन्‍द्र सरकार ने अगस्‍त में ई श्रम पोर्टल तैयार किया था।

2019-20 के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार देश में करीब 38 करोड़ असंगठित श्रमिक हैं जिनमें से एक करोड से अधिक श्रमिकों को पहले ही पंजीकृत किया जा चुका है। पंजीकरण के बाद प्रत्‍येक श्रमिक को डिजीटल ई- श्रम कार्ड प्रदान किया जाता है जिससे वे देश में कहीं भी विभिन्‍न सामाजिक सुरक्षा और रोजगार कार्यक्रम का लाभ उठा सकते हैं।

इन लाभों में श्रमिक की मृत्‍यु होने या स्‍थाई रूप से विकलांग होने पर उसके परिवार को दो लाख रूपये का लाभ दिया जाता है। आंशिक विकलांगता की स्थिति में इसकी आधी राशि दी जाती है।

  • Website Designing